Friday, October 9, 2026

सेवा संकल्प शिविर में मांग ज्यादा शिकायत कम, आज आए 78 आवेदन, 52 का किया निराकरण

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के 10 वार्डों के लिए सेवा संकल्प शिविर आत्मानंद विद्यालय रिसाली में लगाया गया। शुक्रवार को लगाए गए शिविर में शिकायत के अपेक्षा मांग अधिक है। शिविर में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमंे से 52 का निराकरण दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा के मार्गदर्शन पर किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा शिविर में लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। सबसे पहले पंजीयन काउन्टर तक पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों से समस्याओं के बारे में पुछताछ की। विधायक व महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे।

Oplus_16908288

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों को महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना, आयुष्मान भारत, उज्वला योजना, पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी अनिल देशमुख, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, डाॅ. सीमा साहू, रमा साहू समेत मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, आयुक्त मोनिका वर्मा आदि उपस्थित थे।

महापौर ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रिसाली में लगाए गए शिविर में महापौर शशि सिन्हा ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्हांेने ब्लड प्रेशर व शुगर जांच सबसे पहले कराया। इसके बाद ही वे नागरिकों से मुलाकात की। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य ठीक होना बताया।

आवेदन आए :  कुल आवेदन – 78, निराकृत – 52, मांग – 68, शिकायत – 10, शेष – 26

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news