Friday, October 9, 2026

दुर्ग बैगापारा माँ शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि 11 से

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग शहर के हृदय स्थल में स्थित प्राचीन बैगापारा मां शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ की जाएगी। श्री शीतला सेवा समिति के सदस्य मनोज चंद्राकर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की तैयारी पूर्णत: की ओर है।
क्वांर नवरात्रि का प्रारंभ 11 अक्टूबर रविवार को एकम,वेदी पूजन,घट स्थापना, जोत प्रचलन कर की जाएगी। इसी प्रकार पंचमी 15 अक्टूबर गुरुवार कलश चढ़ावा अष्टमी 18 अक्टूबर रविवार हवन पूजन एवं नवमी 19 अक्टूबर सोमवार को शाम 6:00 बजे कलश विसर्जन किया जाएगा। मनोज चंद्राकर

इसके अलावा श्री शीतला सेवा समिति द्वारा मंदिर के सामने कार्यालय में ज्योति कलश की स्थापना राशि भी सुबह एवं शाम को ली जा रही है। वही जय शीतला यंग क्लब बैगापारा द्वारा विजयदशमी 20 अक्टूबर को आयोजित की गई है। जिसमें शहर के 20 वार्डों के नागरिक गण भी उपस्थित रहते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news