Thursday, May 7, 2026

बीएसपी ने टाउनशिप में प्रीपेड मीटर लगाने तय किए गए वेंडर

विद्युत नियामक आयोग में बीएसपी ने दी जानकारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी प्रबंधन ने टाउनशिप में बिजली उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगाने के लिए वेंडर्स तय कर लिए गए हैं। इसके बाद छग विद्युत नियामक आयोग ने उन्हें मीटर लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं टाउनशिप में बिजली सप्लाई के लिए मिले लाइसेंस सरेंडर करने को लेकर बीएसपी की याचिका पर सीएसपीडीसीएल की ओर से अब तक किसी तरह का जवाब नहीं मिला है, जिस पर नियामक आयोग ने अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की है।

नियामक आयोग के निर्देश पर सीएसपीडीसीएल ने अपने उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगाना दो साल पहले ही शुरू कर दिया था। लगभग 75 फीसदी मकानों में मीटर लगाए भी जा चुके हैं। उसी दौर में आयोग ने बीएसपी को भी टाउनशिप में प्रीपेड मीटर लगाने कहा था, लेकिन उसकी ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद आयोग ने नोटिस जारी किया था, तब जाकर बीएसपी प्रबंधन ने वेंडर्स की तलाश शुरू की जो अब पूरी हुई। उसने इसकी जानकारी 6 मई को आयोग के समक्ष रखी। इस पर आयोग की ओर से टाउनशिप में जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाने का मौखिक आदेश दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news