Thursday, May 7, 2026

बाइक चोरी 2 अपचारी बालक चंद घण्टो में पकड़ाए, चार मोटरसाइकिल जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटना का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चार मोटर साइकिल चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 2 लाख रुपये कीमत की चार मोटर साइकिल बरामद कर जप्त की है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी सौम्य दुबे (20 वर्ष), निवासी जिला बेमेतरा, वर्तमान में स्मृति नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर अध्ययन करता है। उसने 6 मई 2026 को अपनी पैशन प्रो मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 एएफ 1241 मकान के पास खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर

थाना सुपेला की स्मृति नगर चौकी में अपराध क्रमांक 633/2026 धारा 303(2) बीएनारस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी साध्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने स्मृति नगर से पैशन प्रो चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही चरोदा भिलाई, करंजा भिलाई और गदा चौक क्षेत्र से अन्य मोटर साइकिल चोरी करना भी कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैशन प्रो क्रमांक सीजी 07 एएफ 1241, स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 बीजेड 8554, पल्सर क्रमांक सीजी 25 एच 0978 तथा पल्सर क्रमांक सीजी 07 एबी 6553 बरामद की है। जप्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बालकों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने और चोरी की नीयत से वारदातों को अंजाम दिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक सविन्दर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल एवं उमेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को
दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news