राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में की गई कार्यवाही
भिलाई : न्यूज़ 36 : फरार आरोपियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत महज 24 घंटे में 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए सघन अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, सभी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर वारंटियों के संभावित ठिकानों और निवासों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान लगातार तलाश और निगरानी के जरिए फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना अनुसार गिरफ्तारी आंकड़े निम्न है : दुर्ग- 3, मोहन नगर 9, अंजोरा 6, नगपुरा 2, पद्मनाभपुर 6, भिलाई नगर 8, भिलाई भट्टी 4, नेवई 1, सुपेला 14, स्मृति नगर- 4, वैशाली नगर – 3, छावनी- 1, जामुल 7, खुर्सीपार 3, पुरानी भिलाई 4. उतई कुल मिलाकर 88 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। 5, अमलेश्वर- 2, नंदिनी 61
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबित वारंटों के निराकरण और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीट प्रभारी और वारंटी तामीली टीमों की भूमिका सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
