Monday, April 27, 2026

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं का इस्तीफा

रायपुर: न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी अपना खाता भी खोल सकी और सभी सीटों पर बुरी तरह हारी है। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंड सहित पार्टी के कई नेताओं अब पार्टी का दामन छोड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेसीसीजे के बीच आप पार्टी ने अपनी एंट्री मारी। पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारे। लेकिन चुनावी रिजल्ट में जनता ने जेसीसीजे और आप पार्टी को बुरी तरह अपना जनादेश दिया। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी आज इस्तीफा दे सकते हैं।विश्वस्त सूत्रों की माने तो इस्तीफे से पहले पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पदाधिकारियों के इस्तीफे देने की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के कई नेता उन्हें मनाने पहुंचे थे। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात की और कोमल हुपेंदी अपने साथ इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

इंडिया गठबंधन की वजह से हारे

प्रेस कांफ्रेंस में आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा करते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन के कारण हमें छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ है। इसलिए मेरे साथ पार्टी के 6 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

इन्होंने दिया इस्तीफा

1. कोमल हुपेंडी -प्रदेश अध्यक्ष 2. आनंद प्रकाश मिरी – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष 3. विशाल केलकर – प्रदेश सचिव  4. रविंद्र सिंह ठाकुर – प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग 5. धरम भार्गव – प्रदेश अध्यक्ष एस सी विंग 6. कमल कांत साहू – प्रदेश अध्यक्ष ओ बी सी विंग 7. बसंत कुजूर – प्रदेश अध्यक्ष एस टी विंग

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news