Friday, May 22, 2026

पुलगांव पुलिस ने 2 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 127 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 6 हजार 350 रुपए बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चंदखुरी स्थित नदी रोड हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपी खुंटेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 127 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। और पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news