Monday, November 16, 2026

शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल कॉलोनी पर कब्जा

मुख्य द्वार पर चस्पा नोटिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ के करीब तीन हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉटों को अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के तहत करीब 61 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जांच एजेंसी के कब्जे में आई हैं। कार्रवाई के बाद कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण से संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने यह कदम उठाया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन संपत्तियों का संबंध कथित शराब घोटाले से अर्जित अवैध धन से है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद चैतन्य बघेल से जुड़ी रियल एस्टेट संपत्तियां एक बार फिर जांच के केंद्र में आ गई हैं। 385 प्लॉटों वाली कॉलोनी में 355 पर कार्रवाई, पहले बिक चुके 30 प्लॉट बाहर कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बेचे जा चुके हैं। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय ने पहले बिक चुकी संपत्तियों को इस कार्रवाई के दायरे से अलग रखा है। शेष 355 प्लॉटों पर एजेंसी ने अपना कब्जा ले लिया है। मौके पर मौजूद ईडी अधिकारियों के मुताबिक, कब्जे में ली गई संपत्तियों में एक व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है। जांच एजेंसी का दावा है कि इन संपत्तियों की खरीद में कथित शराब घोटाले से प्राप्त रकम का इस्तेमाल किया गया था। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किए जाने के साथ ही संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई। निर्णायक प्राधिकरण की मंजूरी के बाद उठाया गया यह कदम शराब घोटाले से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news