Monday, May 11, 2026

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रार्थी नंदन कुमार साव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जैतखाम बी.एम. शाह अस्पताल के पास, थाना वैशाली नगर अपने दोस्त के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपी अमन एवं मनोहर वहां पहुंचे और वहां खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से सिर पर हमला किया गया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट आई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 109, 296, 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घायल प्रार्थी के कथन के आधार पर आरोपी अमन मारकण्डेय एवं कली उर्फ कली बाई को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

प्रकरण का मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना दिनांक से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर दिनांक 10.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

घटना का कारण : होली खेलने के दौरान खड़े होने की बात को लेकर आपसी विवाद।

घटनास्थल : राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम : अमन मारकण्डेय, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव नगर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास, वार्ड क्रमांक 19, थाना वैशाली नगर।(पूर्व गिरफ्तार)

कली उर्फ कली बाई, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर।(पूर्व में गिरफ्तार)

मनोहर टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1 मानिक होटल के पीछे, थाना छावनी।( आज गिरफ्तारी)

जप्त सामग्री : घटना में प्रयुक्त ईंट।

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news