भिलाई : न्यूज़ 36 : अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननेता स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती के अवसर पर 2 अगस्त, 2026 को भिलाई के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 के सम्मुख स्थापित पं. शुक्ल की प्रतिमा के समक्ष प्रात: 9.00 बजे एक भव्य समारोह का आयोजन कर स्मरण किया और कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक एवं मंत्री, भिलाई एवं दुर्ग के मेयर, पूर्व मेयर, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कांग्रेस सेवादल और कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई -दुर्ग के पदाधिकारी और भारी संख्या में इस्पात नगरी के नागरिकों ने स्व. पं. रवि शंकर शुक्ल और स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। रविशंकर शुक्ल जयंती समारोह के आयोजन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रखर राजनेता स्व. विद्याचरण शुक्ल को भी उनके जन्म दिवस पर याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई के विधायक एवं युवा नेता देवेन्द्र यादव, भिलाई के मेयर नीरज पाल, दुर्ग के धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रैली के नेतृत्वकर्ता मुकेश चंद्राकर, महिला कांग्रेस से पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा चंद्राकर और शुक्ल परिवार की सदस्य श्रीमती माया रानी शुक्ल ने भिलाई और शुक्ल परिवार के योगदान की चर्चा की और भिलाई ने प्रदेश और देश के लिए क्या योगदान दिया है और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पं रविवार शुक्ल और पं विद्याचरण शुक्ल के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर देवेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में युवाओं और भिलाई निवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के विकास का आधार और रीढ़ की हड्डी भिलाई ने 71 वर्ष के जीवन काल में बहुत कुछ दिया हैं। भिलाई का स्टील, शिक्षा, संस्कृति, खेल और विकास में नाम और पहचान दी हैं। पर अब संयंत्र और भिलाई उजड़ रहा हैं। इसे उजडऩे से बचना होगा। हम सभी कांग्रेसजनों और भिलाईवासियों को अपने भिलाई को बचाना होगा और आदरणीय कक्का जी के सपनों को जीवित रखना होगा। उन्होंने संयंत्र को प्रदेश की आर्थिक रीढ़ की हड्डी निरुपित करते हुए कहा कि भिलाई की रक्षा के लिए हम सब अपना सबकुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम का संचालन पं रविशंकर शुक्ल सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सचिव मनोज मिश्रा ने किया और अंत धन्यवाद ज्ञापन दुर्ग के पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने किया।
इस अवसर दुर्ग के धीरज बाकलीवाल, सीजू एंथोनी, जी याकूब, आर एन शर्मा, शाम के सिंह, अल्ताफ अहमद, पूर्व पार्षद कोर्मा राव, धनुष साहू, पूर्व पार्षद एवं श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्र, पूर्व महापौर (भिलाई) सुश्री नीता लोधी, अशोक गिरी सहित जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारीगण, कांग्रेस सेवादल के सदस्य, स्मृति नगर सोसायटी के अध्यक्ष राजीव चौबे, भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक प्रशान्त तिवारी, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई -दुर्ग से स्वदेश शुक्ल, जय शुक्ल, श्याम तिवारी, राकेश मिश्रा, युवा नेता सौमित्र तिवारी, आर डी कोरी सहित भिलाई मीडिया बिरादरी से वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्द मजदूर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेता अशोक पंडा, त्रिलोक मिश्रा, शमशीर सिवानी सहित भिलाई बिरादरी के अनेक सदस्य और भारी संख्या में इस्पात नगरी के उपस्थित लोगों ने पं. रविशंकर शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस आयोजन के बाद जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस के सदस्यों की भिलाई बचाओं रैली रायपुर के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर भारी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कांग्रेस सेवादल, इस्पात नगरी के लोग और कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
