Sunday, April 26, 2026

अस्पताल बंद कराने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्वास्थ्य मंत्री के साथ अपनी फोटो दिखाकर और अस्पताल की जांच के लिए सरकार द्वारा स्वयं को अधिकृत किया जाना बताकर निजी अस्पताल प्रबंधन को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। अस्पताल को बंद कराने की  धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

रामनगर सुपेला स्थित स्पर्श हास्पिटल के महाप्रबंधक अखिल मडामे न की शिकायत पर पुलिस ने सुपेला  पुलिस ने आरोपी गुरूमीत सिंह वाधवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवंबर 2025 में स्पर्श अस्पताल आया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ अपने फोटो दिखाकर कहा कि सरकार ने उसे छत्तीसगढ़ के अस्पताल की जांच करने अधिकृत किया है। प्रार्थी के मुताबिक उक्त व्यक्ति द्वारा दो बार आकर अस्पताल की कथित जांच की गई तथा लगातार फोन काल के माध्यम से डराया धमकाया गया। आरोपित ने यह भी कहा कि आक्सीजन प्लांट गलत लगा है, पर्यावरण नियमों का पालन नहीं कर रहे हो एवं अस्पताल बिल्डिंग नियमानुसार नहीं बनी है। आरोपी ने अस्पताल को बंद करवाने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये देने की मांग की।

रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज :  आरोपी को 20 लाख रुपये नहीं दिए गए। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने अश्लील गाली गलौज कर अस्पताल में ताला लगवाने की धमकी दी। साथ ही बड़े बड़े आइएएस अधिकारियों से जान पहचान का हवाला देकर डराने व फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि ‘ब्लैकमेलिंग के एक मामले में पुलिस आरोपी गुरूमीत सिंह वाधवा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news