Saturday, July 27, 2024

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में सीएम बघेल के साथ छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक समेत 324 पदाधिकारी जाएंगे

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की सात नदियों का पानी लेकर कांग्रेस नेता जाएंगे। इसमें प्रदेश के 324 पदयात्री शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने बताया कि अरपा, पैरी, सोंढूर, हसदेव, शिवनाथ, इंद्रावती और महानदी का जल और कलश में यहां की मिट्टी लेकर जाएंगे। यात्रा मार्ग पर इस मिट्टी और जल का उपयोग कर राहुल गांधी भारत जोड़ो संकल्प के साथ पौधरोपण करेंगे। ऐसा पूरे यात्रा मार्ग पर जगह-जगह किया जा रहा है। जिन प्रदेशों से पदयात्रा नहीं गुजर रही है, वहां की मिट्टी-पानी से पौधे रोपे जा रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में सात नदियों के पानी से रोपा जाएगा पौधा

Bharat Jodo Yatra : पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पूरी सरकार, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पहले यात्रा में 250 लोगों को शामिल करने का निर्देश था, लेकिन पदयात्रा में छत्तीसगढ़ में संयोजक टीएस सिंहदेव की पहल पर प्रदेश में 324 कांग्रेसियों की सूची को कांग्रेस मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है।

छत्तीसगढ़ के पदयात्रियों का जत्था 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटक्का से इंदौर तक की पदयात्रा करेगा। पहले यह पदयात्रा खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू होनी थी। यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ को 26, 27 और 28 नवंबर का दिन मिला था। अब इंदौर पहुंचने के बाद 28 नवंबर को यात्रा से एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसकी वजह से यात्रा में छत्तीसगढ़ का समय कम हुआ है।

19 नेता दो दिन चलेंगे, बाकी एक दिन करेंगे पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra : प्रदेश के 19 नेता 26 और 27 नवंबर को दोनों दिन पदयात्रा में शामिल होंगे। बाकी 305 लोग 26 अथवा 27 नवंबर में किसी एक दिन पदयात्रा का हिस्सा बन सकेंगे। दोनों दिन की पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उनके साथ सह प्रभारी डा. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उलका, सांसद केटीएस तुलसी, रंजीत रंजन, राजीव शुक्ला, फूलोदेवी नेताम,दीपक बैज भी होंगे। वहीं संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सीएमडीसी के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सफी अहमद, राकेश गुप्ता, पंकज महावर और पूर्णचंद कोको पाढ़ी का नाम भी इस सूची में है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news