Tuesday, November 3, 2026

किसानों के धान खरीदी को लेकर सरकार के नियत में खोट : कृष्णा राठी

धान खरीदी के संबंध में स्पष्ट नीति नियम नहीं

साजा : न्यूज़ 36 : सेवा सहकारी समिति साजा के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा राठी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की इस वर्ष समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों में किसानों के खरीदी किये जाने वाले धान को खरीदने सरकार के पास स्पष्ट नीति नियम नहीं तय हो पाया हर दिन नियमों में मनमानी फेरबदल किया जा रहा । सरकार की नियत में किसानों की धान खरीदी को लेकर खोट नजर आ रही अपने आप को किसान हितेषी बताने वाली सरकार के राज में किसानों को अत्यंत तकलीफ परेशानी भुगतना पड़ रहा राठी ने कहा ज़ब सरकार किसानों की धान को खरीदने का बात कर रही तो बेवजह के नियमों कायदे से किसानों को क्यों परेशान किया जा रहा । किसानों के धान फ़सल लगे खेत का रकबा घटाया काटा जा रहा आखिर ऐसी यातना किसानों को सरकार क्यों दे रही पुरे राज्य में किसान की स्थिति को इस सरकार ने दयनीय कर दिया है आने वाले समय में किसान वर्ग सरकार के किसान विरोधी अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news