Thursday, October 29, 2026

छठ पर्व के पूर्व भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज, जलकुंभी और विसर्जन सामग्री हटाने का कार्य जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : छठ पर्व के मद्देनजर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तालाबों से जलकुंभी, शैवाल, विसर्जन सामग्री एवं अन्य कचरे को हटाया जा रहा है।
जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 कुरुद बस्ती स्थित नकटा तालाब में जलकुंभी, कमल की डंडियों एवं शैवाल की कटिंग कर उन्हें तालाब से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर तालाब से विसर्जन सामग्री निकालकर सफाई की जा रही है, ताकि तालाब को स्वच्छ बनाया जा सके।
जोन-3 अंतर्गत बैकुंठधाम तालाब में जेसीबी एवं डंपर की सहायता से कचरे की सफाई कर उसे हटाया जा रहा है। इसी प्रकार जोन-4 शिवाजीनगर क्षेत्र में भी छठ पर्व के पूर्व तालाबों की साफ-सफाई का कार्य किया गया है।
नगर निगम द्वारा पर्व के मद्देनजर तालाबों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक सफाई कार्य कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news