Thursday, October 29, 2026

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धमधा : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा जिला दुर्ग खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना अग्रवाल निर्देशन में एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्रिचा मेश्राम के मार्गदर्शन में चंदू लाल चंद्राकर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय धमधा जिला दुर्ग में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गुरुदयाल सिंह बग्गा प्रभारी सहायक प्रोफेसर खेम लाल नेताम अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे स्वास्थ विभाग से लोकनाथ साहु क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट गोपाल सिंह निषाद काउंसलर के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद लेना ,आत्महत्या की रोकथाम, एवं नशा मुक्त जीवन शैली पर विस्तार से जानकारी दी गई। कोटपा एक्ट अधिनियम के तहत स्कूल और कॉलेज के 100 गज के अंदर में तंबाकू पदार्थ बेचना प्रतिबंधित है संबंध में जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में टेलीमानस की निःशुल्क हेल्पलाइन *14416 / 18008914416* के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि मन उदास होने, घबराहट या नींद न आने पर इस नंबर पर 24×7 निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news