Monday, April 27, 2026

सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में क्षेत्र के लोगों से विधायक ने भेंट-मुलाकात की

भिलाई : न्यूज़ 36 : विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में क्षेत्र के लोगों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान खुर्सीपार, छावनी, नंदिनी रोड, हुडको, सेक्टर-7 और 8 के रहवासियों ने – अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।

आत्मानंद स्कूल में अधिक से – अधिक बच्चों के प्रवेश के लिए सेक्शन बढ़ाने की मांग की। प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में टाउनशिप के स्टॉफ क्वार्टर में रहने वाले परिवार के बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश के लिए अपात्र बताए जाने, पेयजल संकट और अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में विधायक को अवगत कराया।

विधायक यादव ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। वाटर एटीएम को लेकर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करेंगे। वहीं हुडको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दानेश्वरी साहू एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने मुलाकात कर जानकारी दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news