Monday, November 23, 2026

प्रियदर्शनी नगर वार्ड क्र. 06 से बबली ठाकुर की मजबूत दावेदारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी बाकी हो, लेकिन वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। संभावित दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। कहीं दिवाली की मिठाइयां बांटी जा रही हैं, तो कहीं छठ पूजा के अवसर पर प्रसाद वितरण और जनसंपर्क के जरिए चुनावी माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।

इसी बीच वार्ड क्रमांक-06 प्रियदर्शनी नगर में कांग्रेस की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान पार्षद रविशंकर कुर्रे कांग्रेस से हैं, लेकिन वार्ड के आरक्षण में बदलाव के बाद अब यह सीट ओबीसी श्रेणी में आ गई है। ऐसे में वर्तमान पार्षद की इसी वार्ड से चुनाव लड़ने की संभावना प्रभावित मानी जा रही है। चर्चा है कि वे अब दूसरे वार्ड से अपनी दावेदारी तलाश रहे हैं।जिससे वार्ड की ही उच्च शिक्षित सरल मिलनसार महिला प्रत्याशी बबली अमन ठाकुर की तैयारियां जोरो से जारी है लगातार जनसंपर्क कर लोगों से भेंट मुलाकात जारी है जिसमें वार्डवासियों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिल रहा है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news