भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के पुलिस थाना-छावनी की टीम ने नागरिकों से कहा है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। थाना स्तर पर भी शिकायत और सहायता के लिए 0788- 2296287 और 9479192050 पर संपर्क करने को कहा गया है। थाना अधिकारी ने बताया, समय पर सूचना मिलने से ठगी की राशि रोकने और आरोपी तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। साइबर सुरक्षा के जानकारों का कहना है, ‘किसी भी संदिग्ध लिंक, ओटीपी या बैंक जानकारी साझा करने से बचें और लेनदेन दिखते ही तुरंत रिपोर्ट करें। एक – स्थानीय नागरिक ने कहा कि – जल्दी कॉल करने पर मार्गदर्शन – मिल जाता है और घबराहट कम होती है। बता दें कि पुलिस विभाग द्वारा लगातार लोगों को सुरक्षित और सजग रखने के लिए कार्य किया जा रहा है।
