Thursday, July 9, 2026

एक शाम मरहूम शायरों के नाम का आयोजन कल

भिलाई : न्यूज़ 36 : आईना ए अदब उर्दू हिंदी संगम तंजीम भिलाई-दुर्ग की ओर से नशिस्त-काव्य गोष्ठी ‘एक शाम मरहूम शायरों के नाम’ का आयोजन शनिवार 11 जुलाई को अपराह्न 3,00 बजे से इंडियन कॉफी हाउस सुपेला भिलाई में आयोजित है। इस दौरान मेहमान ए खुसूसी नीलम चंद सांखला सेवानिवृत्त न्यायाधीश हाईकोर्ट बिलासपुर होंगे। सदारत उस्ताद शायर अब्दुस्सलाम कौसर राजनांदगांव करेंगे। विशेष अतिथि उर्दू के अफसाना निगार शायर  रौनक जमाल दुर्ग, शायर लतीफ खान लतीफ दल्लीराजहरा, शायर अब्दुल वहीद खान रिटायर्ड सब डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर दुर्ग, मशहूर शायरा नुरू सबाह खान सबा दुर्ग, वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप भट्टाचार्य, साहित्यकार डी, पी, देशमुख और कवि ओमप्रकाश शर्मा होंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को संगठन की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश भर से आमंत्रित 50 से ज्यादा साहित्यकारों से संपर्क किया गया और आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि आयोजन में मौजूदा दौर के हिंदी-उर्दू के तमाम सशक्त हस्ताक्षरों को आमंत्रित किया गया है। वहीं इस अंचल की पहचान रहे मरहूम (दिवंगत) शायरों और उनके योगदान को भी खास तौर पर याद किया जाएगा। आईना-ए-अदब के सरपरस्त शकील अहमद सिद्दीकी ने तमाम शायरों-कवियों से भागीदारी की अपील की है। बैठक में संगठन के प्रतिनिधिगण फरीदा शाहीन, हाजी रियाज खान गौहर, शौकत इकबाल, जावेद हसन, मोहम्मद अबू तारिक, इस्माइल खान और नौशाद अहमद सिद्दीकी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news