भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारी स्थापना विभाग द्वारा 8 मई 2026 को जारी कर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विभित्र विभागों में महाप्रबंधक (जीएम), उप महाप्रबंधक (डीजीएम), सहायक महाप्रबंधक (एजीएम), वरिष्ठ प्रबंधक (एसएम) और उप प्रबंधक (डीएम) स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
प्रमुख बदलावों में के. सुपर्णा को जीएम (एचआर वेलफेयर, आयरन एंड स्टील) से जीएम (टीएसडी), आर. रंजनी को जीएम (एचआर) से जीएम (टीएसडी), महेंद्र कुमार साहू को जीएम (टीएसडी-शॉप्स, लीज एंड लाइसेंस) से जीएम (एमएम) तथा विकास चंद्रा को जीएम (एचआर-आईआर एंड सीएलसी) से जीएम (टीएसडी) पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार राजीव कुमार को जीएम (एल एंड ए) से जीएम (एचआर-आईआर एंड सीएलसी), विक्रांत शरण को डीजीएम (एमएम-एमपीआरडी) से डीजीएम
(टीएसडी), राघवेंद्र कुमार गर्ग को डीजीएम (टीएसडी) से डीजीएम (एल एंड ए) तथा सुरजीत मलिक को डीजीएम (टीएसडी लैंड) से डीजीएम (एचआर वेलफेयर एंड कैंटीन सर्विसेज) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा संयंत्र के परियोजना, पावर सिस्टम्स, मार्केटिंग, सिविल, मैकेनिकल और आईईडी विभागों में भी कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कार्य दक्षता बढ़ाने, विभागीय समन्वय मजबूत करने और परिचालन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
