Saturday, September 26, 2026

तीन माह में 4,586 वाहन चालकों पर कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। तीन माह 20 दिनों में 4586 वाहन चालकों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कार्यवाही की गई है। जिसमें तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालक भी शामिल हैं। आइटीएमएस कैमरों एवं ई-चालान प्रणाली के माध्यम से नियम उल्लंघन पर सतत निगरानी एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यातायात पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले 715 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

शराब सेवन कर वाहन चलाने के 248 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के 2489 प्रकरण, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के 528 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 561 लोगों के खिलाफ प्रकरण बनाया गया। यातायात पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु जिले के सात प्रमुख चौकों में नियमित हेलमेट चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। आगामी समय में नेहरू नगर से खुर्सीपार, भिलाई-03 मार्ग व अन्य मार्ग पर अभियान चलेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news