भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक निकेत उर्फ गबरू निवासी देवार बस्ती मछली मार्केट, खुर्सीपार को दो किलो 30 ग्राम गांजा और बिक्री की एक हजार रुपये की नकद रकम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को 27 अगस्त को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार क्षेत्र के मिनी स्टेडियम स्थित सुलभ के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो किलो 30 ग्राम गांजा तथा बिक्री से प्राप्त एक हजार रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त गांजा और नकदी की कुल अनुमानित कीमत एक लाख एक हजार रुपये बताई गई है।
