Monday, April 27, 2026

Guru “777” ऐप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कार व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्त्तार कर उसके कब्जे से कार, लैपटॉप और महंगे मोबाइल जब्त किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने, कैम्प-2 भिलाई में एक व्यक्ति “Guru 777” एप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी इरफान पाशा (उम्र 35 वर्ष, निवासी खुर्सीपार) को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपी के पास से एक क्रेटा कार (क्रमांक CG04MA1235), एक Dell Inspiron लैपटॉप, एक iPhone 16 Pro Max सहित अन्य स्मार्ट मोबाइल जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालन कर रहा था।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्गं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news