Monday, May 4, 2026

भिलाई में शासकीय स्कूल के पास सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल, बाइक सहित 44 हजार से अधिक की सामग्री जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शासकीय स्कूल के पास अवैध सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, मोबाइल, सट्टा सामग्री और मोटरसाइकिल सहित कुल 44,310 रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बानबरद स्थित शासकीय स्कूल के समीप एक व्यक्ति सट्टा संचालन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हमीद अली (39 वर्ष), निवासी ग्रामब कोड़िया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, मोबाइल फोन, 4,300 रुपये नगद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल इस मामले में थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 (क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news