Wednesday, April 22, 2026

जन्मदिन मना रहे युवक की पीठ पर बीयर की बोतल से किया वार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई क्लब के सामने जयंती स्टेडियम में अपने साथी का जन्मदिन मना रहे युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने बीयर की बाटल फोड़कर उसकी पीठ में मार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपित डी अजय, एस विजय, ए मयंक के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 119(10), 296,3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी के पाल चक्रवर्ती ने घटना की रिपोर्ट भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थी आइटीआइ की पढ़ाई कर रहा है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को करीब 11.40 बजे वह अपने दोस्त विशेष सिंह, निलम प्रतीक के साथ विशेष सिंह का जन्मदिन मनाने सेक्टर – सात मार्केट के पास मैदान में इकट्ठा हुए। जहां डी अजय, एस विजय, ए मयंक पहुंचकर प्रार्थी व उनके साथियों के साथ गाली गलौच करने लगे । आरोपी डी अजय ने विशेष सिंह के साथ गाली गलौज’ मारपीट करने लगा। इस पर प्रार्थी ने बीच बचाव किया, इसके बाद वे भिलाई क्लब के सामने जयंती स्टेडियम आ गए और वहां केक काट रहे थे। इस बीच तीनों आरोपी मौके पर पहुंच गए और गाली गलौज कर अकेले अकेले जन्मदिन मना रहे हो कहकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए बीयर की बाटल को फोड़कर उसकी पीठ में मार दिया। प्राथी की पीठ से खून निकलने लगा। झगड़ा-लड़ाई देखकर प्रार्थी के दोस्त वहां से भाग निकले। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news