Wednesday, January 21, 2026

फिटनेस सेंटर के तीसरे माले में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अग्निशमन आपातकालीन सेवा दुर्ग दमकल टीम की 2 गाड़ीयों ने पानी की बौछार कर काबू पाया

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधी कालोनी स्टेशन रोड दुर्ग में तीसरे माले में स्थित जिम में आज सुबह आग लग गई। दमकल की टीम ने दो गाड़ी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

Oplus_16908288

जिला सेनानी एवं जिला अग्रिशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड दुर्ग स्थित मनीष देवांगन के फिटनेस सेंटर जिम पर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन के 2 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्रिशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से तीसरा माले में चढ़कर आग लगे जिम में घुसकर चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रण किया। मौका स्थल तीसरा मंजिले में होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।फिटनेस सेंटर जिम में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। वल प्रभारी धनु यादव, भगवती बंजारे अग्निशमन कर्मचारी – संतोष मडरिया, नरोत्तम टंडन, शैलेन्द्र देशमुख, कुलेश्वर, उमाशंकर, नितिन रामटेक, रमेश साहू अग्रिशमन के कर्मचारियों द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया।

Oplus_16908288

जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के अग्रिशमन कार्यालय नंबर दुर्ग- 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 से संपर्क करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news