Friday, August 28, 2026

ताज दरबार में की परचम कुशाई, मांगी दुआएं

भिलाई : न्यूज़ 36 : ताज दरबार सुपेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर परचम कुशाई करते हुए निशान पेश किया गया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में अकीदतमंदों एवं जायरीनों ने शिरकत फरमाई। पुराने परचम को पूरे एहतराम के साथ नीचे उतारा गया और फिर दुगनी शानो शौकत के साथ नए परचम को आसमान में लहराया गया। इसी बीच काली कमली वाले आका के शान में नात शरीफ पढ़ी गई और सभी लोगों ने हुजूर मोहम्मद साहब के लिए सलाम भी पेश किया।

बाद इसके हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्ला अलैहि के आस्ताने पर चादरपोशी के साथ लोबान पेश की गई। आखिर में गुलामाने ताज हज्जन बदरूनिसा ताजी एवं गद्दीनशीन मोहम्मद सादिक ताजी में सभी के हक में दुआएं मांगी और सभी की तरफ से शुकराना भी पेश किया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खीर में फ़ातिहाख्वानी की गई और लंगर तकसीम किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news