दुर्ग : न्यूज़ 36 : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना थाना अंडा क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि एक्टिवा सीजी 07 एटी 6439 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर अंडा निवासी लिकेश कुमार साहू को चपेट में लिया। घटना में लिकेश गंभीर रुप से घायल हो गया था। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एक्टीवा सीजू 07 बीके 6521 को चलाते हुए ग्राम अण्डा से शराब भट्ठी की ओर जा रहा था। तभी रिसामा तरफ की ओर से उक्त चालक ने लिकेश को चपेट में लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल लिकेश कुमार को श्री शंकरचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी भिलाई में उपचार के दौरान लिकेश ने दम तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एक्टिवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
