Monday, March 16, 2026

BIG NEWS : भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हुआ हमला

रायपुर। पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हमले की घटना घटी है। इस दौरान उनके साथ 5 – 7 युवकों द्वारा धक्का-मुक्की की गई और थप्पड़ मारे। बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे थे।

इस हमले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक राजधानी के कोतवाली थाने पहुंचे हैं और घेराव करते हुए धरना दे दिया है। वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कोतवाली में इस समय करीब डेढ़ से दो हजार लोग जमा हैं। उनके साथ विधायक अग्रवाल भी मौजूद हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news