दुर्ग : विधान सभा चुनाव में इस बार दुर्ग शहर में भाजपा ने गजेन्द्र यादव पर विश्वास जताया है वैसे तो श्री यादव ने राजनीति में पदार्पण के कुछ ही अरसे बाद महज 21 में
पांच बार के पार्षद व पूर्व महापौर को हराकर आए चर्चे में भाजपा ने वर्ष 1999 में दुर्ग नगर निगम चुनाव में उन्हें कचहरी वार्ड से प्रत्याशी बनाया।
इस चुनाव में गजेन्द्र ने पांच बार के पार्षद व पूर्व उपमहापौर रहे खेमलाल सिन्हा को हराकर पार्षद निर्वाचित होने के साथ शहर की राजनीति में चर्चे में आए यहां से वे वर्ष 2005 तक पार्षद रहे राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन शिक्षामंत्री मेघाराम साहू ने वर्ष 2005 में श्री यादव को स्काऊट गाइड का राज्य सचिव नियुक्त किया फिर पार्टी ने उन्हें वर्ष 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी।
पिछड़ा वर्ग समागम में सभी समाज को किया एकजुट
अरुण साव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद श्री यादव को उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा बहुत कम समय में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समुदायों की समस्याओं की ओर गजेन्द्र ने पार्टी का ध्यान आकृष्ट कराया पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का उन्होंने समागम आयोजित किया *पहली बार दुर्ग में इस आयोजन के माध्यम से सभी समाज के लोगों को एकजुट करने में सफल रहा