Sunday, November 29, 2026

उतई में दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर, एक ही स्थान पर मिलेंगी लाइसेंस से लेकर वाहन परमिट तक की सुविधाएं

29 एवं 30 नवंबर को उतई थाना परिसर में लगेगा शिविर, लर्निंग एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, ई-चालान, ट्रैफिक कार्ड, परमिट, फिटनेस एवं वाहन नामांतरण के होंगे कार्य।

 प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा शिविर का संचालन।

भिलाई : न्यूज़ 36 :  उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला परिवहन कार्यालय (RTO) दुर्ग द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धमधा एवं नंदनी के बाद अब उतई क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  29 एवं 30 नवंबर 2026 को थाना परिसर उतई में प्रातः 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक शिविर आयोजित होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहनों से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए जिला परिवहन कार्यालय दुर्ग तक आने-जाने की परेशानी से राहत प्रदान करना तथा एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं :

नवीन लर्निंग लाइसेंस एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस।

पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण।

ई-चालान संबंधी जानकारी एवं भुगतान सुविधा।

ट्रैफिक कार्ड संबंधी कार्य।

वाहनों के नवीन परमिट एवं परमिट नवीनीकरण।

वाहन फिटनेस संबंधी कार्य।

वाहन स्वामित्व का नामांतरण।

अन्य आवश्यक परिवहन संबंधी सेवाएं।

आवश्यक दस्तावेज :

आवेदक आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा संबंधित कार्य के अनुसार पुराना ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उतई एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तथा वाहन चालकों से अपील की जाती है कि इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी दस्तावेज समय पर बनवाएं और नवीनीकृत कराएं। वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news