Sunday, November 29, 2026

कत्लखाने ले जाए जा रहे 16 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ाया

भिलाईः न्यूज़ 36 : रायपुर से नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाए जा रहे 16 मवेशियों से भरे आयशर वाहन को कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा है। वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर अमानवीय तरीके से भरा गया था। पुलिस ने मामले में कर्नाटक निवासी चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 16 मवेशियों और परिवहन में प्रयुक्त आयशर वाहन सहित कुल तीन लाख 90 हजार रुपये की : संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, थाना कुम्हारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से आयशर वाहन क्रमांक केए 07 व्ही 3345 में मवेशियों को भरकर नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान वाहन में 12 गाय और चार बछड़े सहित कुल 16 मवेशी ‘अमानवीय तरीके से भरे मिले। पुलिस ने वाहन चालक अकबर पाशा (33), निवासी काकिया मोहल्ला, सेकंड कास, कोलार, कर्नाटक और परिचालक तबरेज पाशा (37), निवासी बीडी कालोनी, कास, जिला कोलार, कर्नाटक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news