भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुपेला भिलाई स्थित प्रयास श्रवण दिव्यांग संस्थान में निश्शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण.. विभाग दुर्ग के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) रायपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के सीएसआर मद अंतर्गत कुल 204 सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली, धमधा, पाटन एवं दुर्ग क्षेत्रों के पूर्व चिन्हांकित दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को उपकरण प्रदान किए गए।
इनमें 58 बगल वाली बैसाखी, 48 बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, 22 सामान्य ट्राइसाइकिल, 22 डिजिटल हियरिंग एड, 21 व्हीलचेयर, 12 कोहनी सहारा बैसाखी, आठ चलने वाली छड़ी, छह टीएलएम किट, चार सुगम्य छड़ी, दो बच्चों के रोलटेटर तथा एक जायस्टिक व्हीलचेयर शामिल हैं।
