आज मनाया जाएगा राज्य स्तरीय संविधान दिवस
भिलाई : न्यूज़ 36 : एससी/एसटी महासंघ कार्यालय में एक आपात बैठक रविन्द्र रामटेके जी कि अध्यक्षता में बुलाई गई।
जिसमें विभिन्न अंचल के अम्बेडकरवादी प्रतिनिधि शामिल हुवे जिसमें सर्वानुमति निर्णय लिया गया कि आज 26 नवंबर संविधान दिवस पर अंचल के युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जो संपूर्ण अंचल में भ्रमण करेगी।
पश्चात 27 नवंबर को स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में संध्या 7:00 बजे से राज्य स्तरीय संविधान उत्सव मनाया जाएगा।
जिसमें प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष . डॉ. रमन सिंह , शिक्षा मंत्री . गजेंद्र यादव , राजनांदगांव लोकसभा सांसद . संतोष पांडे , राजनांदगांव महापौर.मधुसूदन यादव , पूर्व सांसद.अभिषेक सिंह , पूर्व IAS. महादेव कावरे , पूर्व IAS दिलीप वासनीकर ,IAS पंचभाई , के एल टांडेकर , सुरेश सहारे , डॉ. उदय धाबर्डे , सुनील रामटेके चेयरमैन ऑल PSU एससी/ एसटी फेडरेशन, एस के मेश्राम , रमन डोंगरे , अध्यक्ष नगर पालिका डोंगरगढ़, अभिषेक बोरकर , दिवाकर रंगारी , प्रकाश खूंटे , नरेंद्र शेन्दे , अजीत वैद्य , एम एल नंदेश्वर , आदि अतिथिगण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पश्चात रात्रि में मशहूर कव्वाल फैज़ान ताज का कार्यक्रम रखा गया है। रात्रि भोजन की व्यवस्था रखी गई है, उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजू बारमाटे ने दी।
