Sunday, November 15, 2026

शराब की लत से परेशान बहन ने सीलबट्टे से की भाई की हत्या

पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, आरोपी बहन गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 :  उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में शराब की लत से परेशान एक बहन ने कथित तौर पर अपने ही भाई की सीलबट्टा (लोढ़ा) से वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और चंद घंटों में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहन धन्नी धनकर (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सीलबट्टा भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को धर्मेन्द्र पाल (40 वर्ष) का शव घर पर मिला था। उसके सिर और बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान पाए गए। जांच और पूछताछ के दौरान मृतक की बहन ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि भाई की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसने सीलबट्टा से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चंद घंटों में हुआ हत्या का खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का संकलन और पूछताछ के आधार पर घटना का खुलासा किया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना उतई पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव की स्थिति में हिंसा का रास्ता न अपनाएं। विवाद होने पर परिवार के सदस्यों, सामाजिक प्रतिनिधियों अथवा पुलिस की मदद लें। किसी भी संदिग्ध या हिंसक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news