Thursday, November 5, 2026

3 थाना क्षेत्रों से जुआ खेलते 18 पकड़े गए 17,950 रुपये किए जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अभियान चलाकर तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। तीन और चार नवंबर को नंदिनी, धमधा एवं उतई थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 18 लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे और जुआ फड़ से कुल 17,950 रुपये नकद और 208 पत्ती ताश जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना नंदिनी क्षेत्र के ग्राम कोड़िया स्थित शासकीय स्कूल के पीछे जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 1,800 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। इसी तरह धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में पत्थर खदान के किनारे दबिश देकर छह लोगों को पकड़ा गया। यहां से 12,020 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई। उधर, उतई थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। पतोरा में पानी टंकी के नीचे जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 2,280 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। वहीं, इडरा नहर के पास जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news