Thursday, November 5, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए तीन नए रिकॉर्ड

1.23 लाख टन फिनिश्ड प्लेट का उत्पादन, कुल डिस्पैच और डायरेक्ट डिस्पैच में भी रचा नया कीर्तिमान

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल ने अक्टूबर 2026 में उत्पादन और डिस्पैच के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मिल ने फिनिश्ड प्लेट उत्पादन, कुल डिस्पैच और डायरेक्ट डिस्पैच में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। यह उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
प्लेट मिल ने अक्टूबर 2026 में 1,23,106 टन फिनिश्ड प्लेट का उत्पादन किया, जो अक्टूबर 2023 में दर्ज 1,21,675 टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। इसी तरह कुल डिस्पैच 1,19,237 टन दर्ज किया गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड 1,18,502 टन था।
वहीं, डायरेक्ट डिस्पैच के क्षेत्र में भी प्लेट मिल ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए अक्टूबर में 85,614 टन प्लेट का डिस्पैच किया। इससे अगस्त 2026 में दर्ज 85,101 टन का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। इसके अतिरिक्त अक्टूबर माह में 14,349 टन का रोड डिस्पैच भी दर्ज किया गया।
प्लेट मिल की यह उपलब्धि बेहतर कार्यसमन्वय, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और परिचालन दक्षता का परिणाम है। इस प्रदर्शन से भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं डिस्पैच को नई मजबूती मिली है। साथ ही ग्राहकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में संयंत्र की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news