Thursday, November 5, 2026

दीपावली पर बाजारों में होगी वन-वे व्यवस्था

भिलाई : न्यूज़ 36 : दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था बनाई है। इसके तहत प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल निर्धारित करने के साथ वन-वे व्यवस्था और डायवर्सन लागू किया जाएगा। इंदिरा मार्केट में पांच – नवंबर से चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और आटो के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात – अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक – दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सभी जोन प्रभारियों को – पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा – गया। आवश्यकता के अनुसार पार्किंग – गार्ड तैनात करने और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने, शराब पीकर वाहन चलाने और प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने तथा सड़क के बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत कार्रवाई होगी।

 

अन्य बाजारों में भी पार्किंग, निगम ने निर्धारित किए स्थल

समृद्धि मार्केट में बगल के पार्किंग स्थल और हाकी मैदान में वाहन खड़े किए जा सकेंगे। जवाहर मार्केट पावर हाउस आने वाले लोगों के लिए लाल मैदान (दुर्गा पंडाल) में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। आकाशगंगा मार्केट में दोपहिया वाहनों की पार्किंग हिमालय काम्प्लेक्स और ज्वेलर्स मार्केट के सामने निर्धारित स्थलों पर होगी।

चारपहिया वाहन नगर निगम कार्यालय के बगल स्थित खाली मैदान में खड़े किए जा सकेंगे। अन्य बाजारों में जहां अलग से पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं हैं, वहां सफेद करने होंगे। सड़क और आवागमन के पार्किंग मार्किंग के भीतर ही वाहन खड़े रास्ते में वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।

इंदिरा मार्केट में यह रहेगी व्यवस्था

इंदिरा मार्केट में दोपहिया वाहनों की पार्किंग महात्मा गांधी स्कूल, मारवाड़ी स्कूल और फरिश्ता काम्प्लेक्स में होगी। चारपहिया वाहनों के लिए पशु चिकित्सालय और शनिचरी बाजार स्थित नगर निगम की रिक्त भूमि निर्धारित होगी। पटेल चौक से मध्यानी चौक, जामा मस्जिद होते हुए सीएसपी कार्यालय के पीछे से पटेल चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। मध्यानी चौक से फरिश्ता काम्प्लेक्स तक चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मध्यानी चौक से सफारा लाइन, मान होटल से नया पारा, गवलीन पारा से शिवपारा, शनिचरी बाजार से गंजपारा और फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से बस स्टैंड की ओर वाहनों को डायवर्ट रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news