भिलाई : न्यूज़ 36 : न्यायालय से जारी विभिन्न वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्मृति नगर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में चेतन जंगेल (45), निवासी आर्य नगर कोहका, विजय भास्कर (43), निवासी विद्याविहार नेहरू नगर पश्चिम तथा गौतम ठाकुर (21), निवासी सनातन नगर कोहका शामिल हैं। इनके विरुद्ध क्रमशः लेवी वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं आर्म्स एक्ट तथा भादवि के तहत स्थायी वारंट जारी थे।
तीनों आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन करने और पुलिस को सहयोग देने की अपील की है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
