भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस सचिव अली हुसैन सिद्दीकी ने ज्ञापन देकर मांग की है,कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर एपिक नंबर जारी किया जाए।
सिद्दीकी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि दिनांक 20 अक्टूबर 2026 के बाद भारत निर्वाचन/ छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर 1 अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के द्वारा किए गए आवेदनों पर इपिक नंबर जारी नहीं हो रहा है। इस कारण से वे मतदाता स्थानीय नगर पालिका निगम की चुनाव में उनका नाम मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाएगा। जिससे हजारों की संख्या में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा निगम चुनाव में मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। सिद्दीकी ने अनुरोध किया है निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में 21 अक्टूबर 2026 से आज की स्थिति में प्राप्त आवेदनों पर एपिक नंबर जारी कर युवा मतदाताओं के नाम निगम चुनाव की मतदाता सूची में शामिल करने हेतु समुचित कार्यवाही किया जाए।
सिद्दीकी ने नए युवा मतदाता की वेबसाईट मे ईपिक नम्बर जारी करने निर्वाचन अधिकारी को दिया मांग पत्र
आप की राय
[yop_poll id="1"]
