Wednesday, November 4, 2026

दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

भिलाई : न्यूज़ 36 : दीपावली और छठ पूजा पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। दुर्ग से यह ट्रेन चार, 11 और 18 नवंबर को रवाना होगी, जबकि बरौनीं से वापसी में पांच, 12 और 19 नवंबर को चलेगी। ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। कुल 20 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी श्री श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इससे त्योहार के दौरान बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news