Monday, November 2, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा के दुर्ग क्षेत्र की 60वीं शाखा का शुभारंभ

भिलाई : न्यूज़ 36 : बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अपनी विस्तार एवं जन सुलभ बैंकिंग सेवाओं की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए दुर्ग क्षेत्र की 60वीं शाखा इंडस्ट्रीयल इस्टेट राजनांदगांव का शुभारंभ किया गया। नवीन शाखा का उद्घाटन अजय कुमार यादव (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक तथा दिवाकर प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, रायपुर अंचल के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख संदीप कुमार मान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों की विविध बैंकिंग एवं वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एकीकृत एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। दिवाकर प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र, राजनांदगांव में बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। यह शाखा स्थानीय उद्यमियों, व्यवसायियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उनके व्यावसायिक विस्तार में भी महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध होगी। अजय कुमार यादव ने ने अपने संबोधन में वर्तमान डिजिटल परिवेश में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता एवं जन-जागरूकता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं ग्राहकगण उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news