Monday, November 2, 2026

भिलाई में भी आवास रिटेन्शन योजना का लाभ मिलना चाहिए : सीजू एनथोनी

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिका निगम भिलाई के प्रभारी महापौर सदस्य राजस्व, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सीजू एन्थोनी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन पर वर्तमान एवं सेवानिवृत्त हो चुके भूतपूर्व कार्मिकों को राहत पहुंचाने की अपील बीएसपी प्रबंधन से की है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रभावित कर्मी अधिकारी और गैर अधिकारी संवर्ग के हैं। इन्हे दीर्घ बीएसपी सेवा का पुरस्कार देना चाहिए और भिलाई में भी सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी को आवास रिटेन्शन योजना का लाभ मिलना चाहिए। राउरकेला और भिलाई सेल की ही इकाई है परन्तु कंपनी आवासों को लाइसेन्स योजना के तहत देने की योजना राउरकेला में तो जारी है परन्तु भिलाई में बंद कर दिया गया है। इस वजह से लगातार सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिक अपने आवास को लेकर भयभीत हैं। वहीं भिलाई में कोई भी आवास लाइसेंस योजना जारी नहीं है। पूर्व में जो लोग लाइसेन्स में आवास में निवास कर रहे हैं उनके आवास का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। इसी तरह लीज धारकों के अतिरिक्त निर्माण के नियमितीकरण की ओर कोई पहल नहीं की जा रही है। इन लीज आवासों में अधिकतर दूसरी पीढ़ी के लोग रह रहे हैं जिनके अंदर भविष्य को लेकर भय का वातावरण है। सीजू एन्थोनी ने पूर्व में भी सेल के उच्चाधिकारीयों से विभिन्न स्तर पर चर्चा कर ज्ञापन सौपा था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news