Sunday, November 1, 2026

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी किसानों को 15.47 करोड़ रुपए मिले : ललित चन्द्राकर्

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग के अंजोरा स्थित वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े और बटन दबाकर किसानों के खातों में राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। दीपावली से पहले किस्त जारी होने से किसानों में उत्साह देखा गया।
विधायक ललित ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा से देश के 9.34 करोड़ किसानों को 18,680
करोड़ की किस्त जारी की गई, जिसमें दुर्ग जिले के 76,395 किसानों को 15.47 करोड़ मिले। उन्होंने कि यह केवल राशि नहीं, बल्कि अन्नदाता के प्रति सम्मान है। मोदी सरकार ने कम समय में ही अपने अधिकांश वादों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने भी मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिपं सभापति प्रिया साहू, जनपद सभापति गोकुल वर्मा, कामधेनु विवि के कुलपति डॉ. आरआरबी सिंह कृषि विभाग के उपसंचालक संदीप भोई सहित अन्य मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news