Saturday, October 31, 2026

आज से छत्तीसगढ़ स्टेट रेपिड एवं ब्लिट्ज फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन भिलाई में

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं अग्रसेन जन कल्याण समिति व अग्रसेन महिला कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा 31 अक्टूबर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट रेपिड एवं ब्लिट्ज फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन भिलाई के सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में किया गया है। उक्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की इस महत्वपूर्ण चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ शनिवार 31 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे दुर्ग ग्रामीण विधायक उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग/ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रसेन जन कल्याण समिति
भिलाई के महासचिव अनिल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग के प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की उपस्थिति में किया जाएगा। जिला शतरंज संघ दुर्ग के के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने
बताया कि प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया एवं महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में आयोजित चैम्पियनशिप को फीडे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किए जाने से इस स्पर्धा का महत्व और भी बढ़ जाता है। रेटिंग स्पर्धा होने के कारण प्रदेश के
खिलाड़‌यिों को अपनी रेटिंग सुधारने एवं बढ़ाने तथा नए खिलाड़‌यिों को रेटिंग प्राप्त करने का अवसर इस स्पर्धा के माध्यम से प्राप्त होगा। इस चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के कुल 19 जिलों के लगभग 300 शतरंज प्रतिभागी अपने दिमागी हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news