Saturday, October 31, 2026

लाइसेंस, रिटेंशन एवं लीजधारियों का मामला बीएसपी प्रबंधन 15 दिन में सुलझाए : नितेश

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई विकास मंच के संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर सेवा विभाग बीएसपी का घेराव युवा साथी एवं बीएसपी से रिटायर्ड हुए कर्मियों के द्वारा किया गया।
इनकी प्रमुख मांग लाइसेंस धारी, लिजधारी, एवं रिटेंशन धारियों की समस्या को 15 दिवस के भीतर बीएसपी प्रबंधन हल करे अन्यथा डायरेक्टर इंचार्ज का तालपुरी आवास घेरा जाएगा। गर सेवा विभाग के सीजीएम  श्रीनिवासन को नितेश मिश्रा 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा और उसके बाद सभी लौट आए कुछ पलो के लिए माहौल गहम गहमी सा हो गया था आंदोलन कारी मुख्य द्वार पर सीजीएम कर को बुलाने की मांग कर रहे थे जब सीजीएम आधा पौन घंटा नहीं आए तो तब आंदोलन कारी सीआईएसएफ एवं पुलिस की मौजूदगी में मुख्य द्वार का ताला तोड़कर स्टेट ऑफिस के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए । तथ पश्चात सीएसपी भिलाई निशांत पाठक की मध्यस्थता में सीजीएम को अपने कार्यालय से नीचे आकर ज्ञापन लिए आंदोलनकारियों का गुस्सा ये था कि इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम लोगो के घरों में जा कर क्वाटर खाली करो कह कर धमाका रही है। घरों में माताएं बहने रहती है और रिटायर्ड कर्मियों ने अपना खून पसीना देकर इस प्लांट को सीचा है आज प्लांट प्रोडक्शन के मामले में उन्नति कर रहा है लेकिन कर्मी मकान खाली का दंश झेल रहा है इस पर बीएसपी प्रबंधन ध्यान दे। धर सीजीएम श्रीनिवासन ने कहा कि हमारी इन्फोर्समेंट की टीम किसी भी परिवार के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार नहीं करते है में आप सभी से चर्चा करने को तैयार हु ।लेकिन उसके लिए आप का प्रतिनिधि मंडल समय लेकर मुझसे मिल सकता है। प्रदर्शनकारियों में कृष्णा चौहान, विजय शुक्ला, रणदीव, आतिश के अलावा बीएसपी रिटायर्ड कर्मी मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news