Thursday, October 29, 2026

दुर्ग पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 131 का MCU में दर्ज हुआ डाटा

136 पर बाउंड ओवर की कार्रवाई, चाकूबाजों, गुंडा-बदमाशों और गैंग हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चला विशेष अभियान

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की है। 20 से 26 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों के 131 आपराधिक तत्वों का MCU (Measure Collection Unit) में डाटा रिकॉर्ड कराया गया, जबकि 136 लोगों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत चाकूबाजी करने वालों, गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और गैंग हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित कर उनकी निगरानी की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

131 आपराधिक तत्वों का दर्ज किया गया डाटा

अभियान के दौरान चिन्हित 131 आपराधिक तत्वों का MCU में बायोमेट्रिक एवं शारीरिक माप संबंधी डाटा संकलित किया गया। इससे संबंधित व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने और पुलिस रिकॉर्ड के व्यवस्थित संधारण में मदद मिलती है। पुलिस का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना है।

136 लोगों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, संभावित विवादों को रोकने तथा अपराध और उपद्रव की आशंका पर नियंत्रण के लिए जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में 136 आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग करने से रोकना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना है।

अपराधियों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। कानून व्यवस्था भंग करने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर निगरानी और समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news