भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 1,220 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कौही में देवांगन भवन के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर रानीतराई पुलिस की टीम गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि चार लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भुवनेश्वर यादव (39 वर्ष), चेला राम निषाद (35 वर्ष), गावस्कर निषाद (18 वर्ष) और वेद राम साहू (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी ग्राम कौही के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से और जुआ फड़ से कुल 1,220 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी देकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध जमानतीय होने और सक्षम जमानतदार पेश करने पर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
