मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों में सुधार कराने की अपील
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुधार कराने हेतु आवेदन करें।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अतः सभी नागरिकों से आग्रह है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आगामी निकाय चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, शिफ्टिंग या विलोपन हेतु बूथ लेवल ऑफिसर (बी एल ओ) या अधिकृत अधिकारियों से संपर्क करें।
