Friday, October 23, 2026

ताला तोड़कर घर में रखे सामानों एवं रकम की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बीएसपी से सेवानिवृत हुए प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने घर में रखे सामानों एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4)के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जोजी मैथ्यू बोरसी कॉलोनी निवासी है।27 सितंबर को वह अपनी पत्नी बीनी मैथ्यू का इलाज कराने वेल्लूर तमिलनाडु गया हुआ था। 18 अक्टूबर की दोपहर को उसके घर काम करने वाली बाई ने फोन करके बताया कि घर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है घर में चोरी हो गई है।सूचना पाकर प्रार्थी वापस अपने घर आया तो देखा कि ग्रिल एवं मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। फाइबर के अलमारी में रखा एक सेमसंग कंपनी का मोबाइल, दो नग टाइटन गोल्डन वॉच तथा 5000 रुपए गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news